21.5 C
New York
Thursday, November 5, 2026

गिरी नदी में बहे Teacher का शव मानपुर देवड़ा से बरामद….

Ashoka Times….11 September 2025

बुधवार को गिरी नदी में एक टीचर के बह जाने का मामला सामने आया था आज वीरवार को उनके शव बाद बेहद मुश्किलों के बाद बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि ददाहू तहसील के ठाकर ग्वाणा गांव के 36 वर्षीय रुपलाल पुत्र मुन्नुराम का शव आज दूसरे दिन गुरुवार को पांवटा साहिब तहसील के मानपुर देवड़ा में एक स्टोन क्रेशर के पास बरामद हुआ। तहसीलदार कमरऊ ओमप्रकाश ठाकुर ने बताया कि, परिजनों द्वारा शव की पहचान की जा चुकी है। चांदनी गांव में मौजूद KVN Public School के Teacher रुप लाल बुधवार को छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने गांव जा रहे थे और तेज बहाव की चपेट में आ गए। तहसीलदार कमरऊ के नेतृत्व में कल शाम ही सिरमौर जिला प्रशासन ने Rescue Operation शुरू कर दिया था।

तहसीलदार के अनुसार स्थानीय गोताखोरों के अलावा आज NDRF team भी तलाश कर रही थी। बता दे की गिरी नदी पार करते हुए कुछ लोगों ने टीचर्स के साथ दो अन्य लोगों का एक वीडियो भी बनाया था जिसमें कथित टीचर गिरी पार नहीं कर पाया और वीडियो में वापस लौटते हुए यह हादसा उनके साथ हो गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles