10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

कोटडी व्यास स्कूल में लगा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य जाँच शिविर….

Ashoka Times…15 June 23

शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटडी व्यास, में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत, एनीमिया मुक्त हिमाचल अभियान से प्रेरणादायक, दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों का हीमोग्लोबिन टेस्ट, भार, लंबाई व बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई।

स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत 188 बच्चों में से 174 बच्चों के स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें माइल्ड एनीमिया के 56, मॉडरेट एनीमिया के 75, एनीमिया मुक्त के 43 केस मिले! एक विद्यार्थी को त्वचा संबंधी रोग होने पर सीएचसी माजरा के लिए रेफर किया गया एवं जांच पड़ताल के पश्चात दवाई इत्यादि की व्यवस्था परियोजना के अंतर्गत प्रदान की गई।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर में सुरेश कुमार, प्रधान, ग्राम पंचायत कोटडी व्यास विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत के माध्यम से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में डॉ सुमित, मेडिकल ऑफिसर, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) व डॉ अंजू, मेडिकल ऑफिसर,कुमारी संतोष, फीमेल हेल्थ वर्कर ने स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की ! स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत हीमोग्राम के माध्यम से बच्चों का हीमोग्लोबिन जांचा गया, वही सभी बच्चों के लंबाई एवं वजन के मापदंड की समीक्षा भी सुनिश्चित की गई! राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल मिशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत, दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूरा रिकॉर्ड तैयार किया गया तथा इसे ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा विभाग के पोर्टल पर प्रेषित किया जाएगा, जिसके माध्यम से सभी बच्चों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का लेखा-जोखा पूरे वर्ष विद्यालय के साथ जोड़ा जा सकेगा! दो दिवसीय राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का स्वास्थ्य जांच शिविर सफल रहा एवं विद्यालय के सभी अध्यापकों, एसएमसी के प्रधान मान सिंह एवं अन्य सदस्यों का परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से संपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने भी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आए मेडिकल ऑफिसर एवं अन्य सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से समय-समय पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को जांचा एवं परखा जा सकेगा, ऐसी उम्मीद जाहिर की.

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मानसिंह एवं अन्य सदस्यों सहित, रचना धवन, नीलम कुमारी,राजेश तोमर, प्रवक्ता, अमरीक सिंह, मोहन सिंह, राकेश कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, ज्योति कुमारी, संस्कृत अध्यापिका, बस्तीराम सिंहटा, भाषा अध्यापक, धर्मेंद्र चौधरी,शारीरिक शिक्षक, रवि कांत, कलाध्यापक एवं सोमनाथ सेवादार उपस्थित रहे।

Traffic Magistrate ने संगड़ाह में महज 2 घंटे मे किए 45 वाहनों के चालान….53,000 के करीब वसूला जुर्माना 

पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण को क्लीन चिट…दिल्ली पुलिस राजनीतिक दबाव में कर रही काम

पिकअप व कार की भीषण टक्कर.. 80 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

हिमाचल से की जा रही थी 14 वाहनों में पेड़ों की तस्करी…अब तक की सबसे बड़ी सफलता

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles