10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पिकअप व कार की भीषण टक्कर.. 80 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत

Ashoka time’s…15 june 23

वीरवार बंगाणा के तहत थानाकलां से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पिकअप व कार में टक्कर में 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं।

मृतक महिला की पहचान सावित्री देवी (80) पत्नी तुलसी राम निवासी गुदमी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी 80 वर्षीय माता को लेकर ऊना से बंगाणा की ओर जा रहा था। इसी दौरान थानाकलां के समीप गाड़ी की पिकअप से टक्कर हो गई। जिसमे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर घायल हुए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चिट्टे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार… मामला दर्ज

हिमाचल से की जा रही थी 14 वाहनों में पेड़ों की तस्करी…अब तक की सबसे बड़ी सफलता

पांवटा में सप्लाई करने आए थे नशे की बड़ी खेप…दोनों को किया पुलिस ने इस तरह गिरफ्तार…

अनियंत्रित हो सड़क पर पलटा ट्राला…2 मासूम बच्चों सहित 19 जख्मी 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles