12.4 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

कैबिनेट मंत्री रहे सुखराम पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति का वीडियो हुआ वायरल…

कांग्रेस प्रत्याशी और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया दुर्व्यवहार…देखें वीडियो

animal image

Ashoka Times…

animal image

पांवटा साहिब के श्यामपुर में प्रदेश सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सुखराम चौधरी पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दुर्व्यवहार की शुरुआत कांग्रेस प्रत्याशी और उनके साथ आए एक व्यक्ति द्वारा की गई जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

AQUA

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी सुखराम के साथ दुर्व्यवहार करने वाले एक वीडियो ने सभी लोगों को चौंका दिया है यह वीडियो पांवटा साहिब के श्यामपुर बूथ का है जहां पर भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे लेकिन वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा न केवल बदसलूकी की गई बल्कि उन पर हाथ भी उठाया गया।

इस व्यक्ति ने पहले की दुर्व्यवहार की शुरुआत… फिर उठाया हाथ

वही आप जो दूसरा वीडियो सामने आ रहा है उसमें साफ तौर पर दिखाई और सुनाई दे रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी क्लेश जंग द्वारा सुखराम चौधरी के साथ बदसलूकी की शुरुआत की गई जिसके बाद उनके एक कार्यकर्ता द्वारा सुखराम चौधरी पर हाथ भी उठाया गया।

मौके पर पहुंचकर चुनाव अधिकारी और पुलिस बल द्वारा मामले को शांत करवा दिया गया है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाना में दी गई है और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी हाथ उठाने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा साहिब की शांत माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया है और जिन लोगों ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया है उन पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई चुनाव आयोग करे।

बता दें कि चुनाव अधिकारी का कहना है कि माहौल खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा जांच की जा रही है और तत्वों के आधार पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles