20.4 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

पोंटा साहिब में किरनेश जंग और सुखराम चौधरी के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद धक्का-मुक्की…वीडियो वायरल

मौके की और फोर्स रवाना…

Ashoka Times….

पांवटा साहिब में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी और कांग्रेस के किरनेश जंग सहित कई कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई इस दौरान सुखराम चौधरी के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो पांवटा साहिब के श्यामपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां पर एक बूथ पर दोनों प्रत्याशी आमने-सामने आ गए वही तहश में आकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की बहस हुई और उसके बाद सुखराम चौधरी और किरनेश जंग भी आमने सामने आ गए और बात हाथापाई मारपीट तक पहुंच गई।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी हार देख कर बौखला गए हैं और हिमाचल प्रदेश के सीनियर लीडर सुखराम चौधरी के साथ गाली गलौच पर उतर आए । वही कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले भी किरनेश जंग पर गाली गलौज लड़ाई झगड़े के मामला नाहन में दर्ज हो चुका हैं।

हालांकि एसडीएम पांवटा द्वारा तुरंत मौके पर फोर्स भेजी जा रही है ताकि हालात और अधिक ना बिगड़े वही लगभग 1 मिनट का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सुखराम चौधरी और किरनेश जंग के बीच तीखी नोकझोंक और उसके बाद धक्का-मुक्की भी दिखाई दे रही है ।

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद दोनों ही और के कार्यकर्ता श्यामपुर की ओर रवाना हुए हैं अंदेशा है कि कोई बड़ी झड़प भी हो सकती है।

वहीं चुनाव अधिकारी विवेक महाजन ने बताया कि फिलहाल श्यामपुर में फोर्स भेजी गई है और मामले को शांत करने के लिए चुनाव अधिकारी भी रवाना हो चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles