13.9 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

कालीस्थान में गिरा तकरीबन 100 वर्ष पुराना पेड़…टला बड़ा हादसा…

Ashoka time’s…14 May 23 

नाहन शहर के कालीस्थान तालाब के पास स्थित अग्निशमन विभाग के कार्यालय के समीप एक बड़ा आम का पेड़ अचानक गिर गया।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह आए भयंकर तूफान के कारण विशालकाय वृक्ष गिर गया। पेड़ गिरने से कार्यालय के बाहर लगी एक दीवार सहित गेट भी टूट गया है। इसके अलावा बिजली की तारें भी विशालकाय वृक्ष की चपेट में आ गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, साथ ही पेड़ के आसपास कोई वाहन भी पार्क नहीं था अन्यथा गाड़ियों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

मौके पर धराशाई पेड़ को हटाते नगर परिषद् के कर्मी…

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह आए तूफान ने अग्निशमन कार्यालय के समीप 100 साल पुराने वृक्ष को गिरा दिया। मौके पर जाकर देखा तो पाया कि वृक्ष नीचे से खोखला व सड़ चुका था। जिस कारण विशालकाय वृक्ष तेज तूफान में गिर गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मी पेड़ को हटाने के कार्य में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह के समय पेड़ के गिरने की सूचना मिली है, इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

यमुना किनारे मिला 21 वर्षीय का शव…2 दिन पहले आया था नशा मुक्ति केंद्र से…

बड़ा हादसा… जान माल का हो सकता था भारी नुकसान…

मदर्स डे स्पेशल…मां से बेहतर गुरु, मित्र दूसरा नहीं है कोई…

20 मई तक धनोई ब्रिज पर दौड़ेंगे वाहन..विभाग ने किया 1 सप्ताह में पुल निर्माण का दावा….

ये हैं श्री कृष्ण के 5 जिंदा सबूत…जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा है…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles