12.9 C
New York
Monday, October 26, 2026

बड़ा हादसा… जान माल का हो सकता था भारी नुकसान…

बजरी से भरा डंपर सड़क से गिरा खंड में…

Ashoka Times…14 may 23 

पांवटा साहिब के बांगरन पुल के नजदीक एक बड़ा डंपर रास्ते से उतर कर खड्ड में जा गिरा इस बड़े हादसे में हालांकि कोई गंभीर जख्मी नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस अगर कोई कार स्कूटर मोटरसाइकिल इसकी चपेट में आ जाती जानमाल का काफी नुकसान हो सकता था।

बता दें कि बागरण पुल जो पिछले कई महीनों से रिपेयर के नाम पर बंद पड़ा है ठेकेदार और अधिकारियों की आपसी सामंजस्य के कारण यह मुसीबत सैकड़ों पंचायतों के लोग परेशान हैं गिरि पर नदी के बीचो-बीच से लोग जोखिम उठाकर पांवटा पहुंच रहे हैं लेकिन आम आदमी के जोखिम से अधिकारियों ठेकेदार और बड़े राजनीतिज्ञों को कोई सरोकार नहीं है।

उधर इस बारे में गिरीपार क्षेत्र के आप पार्टी नेता नाथूराम चौहान ने कहा कि इतने बड़े-बड़े डंपर उत्तराखंड हरियाणा से आ रहे हैं इनकी हालत बेहद खराब होते हुए भी इन पर चालान नहीं किए जाते जबकि एक मामूली आदमी चप्पल पहन के जो ट्रैक्टर से कड़ी मेहनत कर थोड़ा बहुत खनिज अपने परिवार को पालने के लिए बेच रहा है उस पर 40-40 हजार पुलिस चालान कर रही है। उन्होंने कहा कि बांगरन पुल पिछले कई महीनों से भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है ठेकेदार और बड़े अधिकारी पुल के नाम पर हजारों लाखों रुपए गमन कर जाएंगे और कोई देखने सुनने वाला भी नहीं है।

मदर्स डे स्पेशल…मां से बेहतर गुरु, मित्र दूसरा नहीं है कोई…

20 मई तक धनोई ब्रिज पर दौड़ेंगे वाहन..विभाग ने किया 1 सप्ताह में पुल निर्माण का दावा….

ये हैं श्री कृष्ण के 5 जिंदा सबूत…जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा है…

दलाली और भ्रष्टाचार के सामने राजनीतिक अली और बजरंगबली दोनों को नकारा… कर्नाटक 

कैसे हो गंगा नदी और सहायक नदियों किनारे बसे जीवो का संरक्षण…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles