15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

कबड्डी लीग में विजेता टीम को मिलेगा एक लाख इनाम…उपविजेता को 51000…. कुलदीप

Ashoka Times….14 September 2024

जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन द्वारा कबड्डी लीग करवाने का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला सिरमौर की कबड्डी टीमें भाग लेगी और विजेता और उपविजेता टीम को एक लाख और 51000 रूपए ईनाम भी दिए जाएंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कबड्डी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना । सिरमौर कबड्डी संघ आने वाले समय में नवंबर के महीने में जिला सिरमौर के अंदर एक कबड्डी लीग का आयोजन करने जा रहे हैं जो अपने आप में पूरे हिमाचल प्रदेश में एक अलग तरह की पहल है आज तक हिमाचल प्रदेश में किसी भी जिले में इस प्रकार की लीग नहीं करवाई गई है जिला सिरमौर कबड्डी संघ की जो हमारी टीम है उसने एक उद्देश्य लेकर एक प्रयास किया है ताकि अपने जिला सिरमौर के खिलाड़ियों को एक और अच्छा प्लेटफार्म मिल सके।

इसके लिए जिला सिरमौर कबड्डी टीम ने एक कमेटी गठित की है उस टीम में कपिल जिंटा, बलबीर जस्ता, रघुवीर नेगी, अमित कुमार, प्रदीप राणा, और दो अन्य साथी हमारे साथ इस कमेटी में शामिल रहेंगे

इन्हीं सदस्यों की देखरेख में यह टूर्नामेंट होगा हमारा यह टूर्नामेंट नवंबर महीने के 8, 9, 10 तारीख को पौंटा साहब के रामलीला ग्राउंड में होगा, इस कबड्डी प्रीमियर लीग में एक अलग तरह की शुरुआत है एक अनोखी पहल है जो हमारी लीग की टीम है उन्होंने तय किया है कि हम इसमें जिला सिरमौर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इसका जो प्राइस है वह ₹100000 कैश प्राइज रहेगा तो उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए सम्मान दिया जाएगा। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें शामिल होगी । आपके माध्यम से पूरे जिला सिरमौर के खिलाड़ीयों को सूचित करते हैं कि 28 और 29 सितंबर को ग्लोबल अकैडमी पब्लिक स्कूल में ट्रायल होगा और आप सभी इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले इस टूर्नामेंट में हम जितने भी मैच करवाएंगे उसमें हर मैच में हम मैन ऑफ द मैच प्लेयर्स को भी कैश प्राइज देंगे । इसके अलावा जो हमारा प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रहेगा उसको हम 7100 रूपए और ट्रॉफ़ी देंगे । और जो बेस्ट डिफेंडर रहेगा हम नहीं लेंगे क्योंकि हम जिला सिरमौर में चाहते हैं कि खिलाड़ियों को एक अच्छा यह खेल के लिए प्लेटफॉर्म मिले दूसरा संघ ही खिलाड़ियों की रहने और खाने पीने का ध्यान रखेगा और आने जाने का किराया भी दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles