19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सवारियों की जान से खिलवाड़…बिना फिटनेस दौड़ाई जा रही थी शिवालिक बस…

Ashoka Times….14 September 2024

पांवटा साहिब से शिमला जाने वाली शिवालिक बस के मालिक द्वारा सवारियों की जान को जोखिम में डालने का मामला सामने आया है इस बस को बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ाया जा रहा था।

 आरटीओ सोना चौहान के नेतृत्व में विभाग की टीम ने दिल्ली गेट पर चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान सोलन से आई शिवालिक ट्रेवल्स की बस HP17C 9300 की चेकिंग की गई। जांच में खुलासा हुआ कि बस बिना फिटनेस और बिना परमिट के चलाई जा रही थी, इसके अलावा, बस का रोड टैक्स (Tax) भी जमा नहीं किया गया था। इसके बाद विभाग की टीम ने देर शाम बस को कब्जे में लेकर एचआरटीसी वर्कशॉप (HRTC Workshop) में पार्क कर दिया। 

बता दे कि पहले ही बारिशों का मौसम है ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र की सड़क अपनी सबसे अधिक खतरनाक स्थिति में होती है ऐसी स्थितियों में बिना फिटनेस के बस पहाड़ी सड़कों पर दौड़ाना सीधा आम सवारी की जान को जोखिम में डालने जैसा है। उधर बस में सवार कुछ लोगों ने मीडिया से संपर्क कर बस मालिक पर आम जनता की जान को जोखिम में डालने के चलते मामला दर्ज यह जाने की मांग की है ।

कई अन्य बसें भी बिना फिटनेस दौड़ाई जा रही….

सूत्रों के मुताबिक, वीरवार को पांवटा साहिब में भी दो अन्य बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ये बसें बिना परमिट के ही सड़कों पर दौड़ रही थीं। बस मालिकों ने लिखित में आश्वस्त किया है कि पासिंग तक इन बसों को रूट पर नहीं चलाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सिरमौर में 6 -8 निजी बसें बिना परमिट के संचालित हो रही हैं। विभाग ने निजी बस ऑपरेटर यूनियन को चेतावनी दी थी कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि शिवालिक बस बिना फिटनेस परमिट के सड़कों पर दौडाई जा रही थी यह सीधे-सीधे आम सवारी की जान को जोखिम में डाला जा रहा है। फिलहाल इस बस को जप्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बिना फिटनेस और अन्य कागजातों के बसों को सड़कों पर चलाया जा रहा है तो यह गंभीर विषय है किसी को भी बख्शाहीं जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles