13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

ऐतिहासिक रहा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का नाहन प्रवास-अजय सोलंकी…

219 करोड़ की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया…

Ashoka time’s…7 January 24 

नाहन, 7 जनवरी। नाहन विधानसभा क्षेत्र को 219 करोड़ रुपये के लोर्कापण और शिलान्यास की सौगात देने के लिए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का शनिवार का नाहन प्रवास ऐतिहासिक रहा जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा नाहन क्षेत्र के लिए करोडों रुपये की नई विकास परियोजनाओं की घोषणायें भी की गई हैं।
विधायक अजय सोलंकी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने नाहन प्रवास के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र में जहां 219 करोड़ रुपये की 11 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किये, वहीं कई नई योजनाओं की घोषणायें कर नाहन क्षेत्र की जनता को भी अपना आशीर्वाद दिया है।
*मुख्यमंत्री की घोषणाएँ*
अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नाहन चौगान से 12 करोड़ की लागत से बनने वाले बर्मापापड़ी, पालियों, भोगपुर सिम्बलवाला से गुमटी से बस स्टैंड गुमटी तक सभी चार बस्तियों के लिए सड़क निर्माण तथा भोगपुर सिम्बलवाला सड़क पर रूण नदी पर डबल लेन पुल के निर्माण की भी घोषणा की। इस सड़क से क्षेत्र की तीन पंचायतों के लगभग 9000 लोग लाभान्वित होंगे।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 3.50 करोड़ रुपये की लागत से खजुरना-बिक्रम बाग –सुकेती -कालाअंब सड़क पर पथराला का खाला पर डबल लेन पुल निर्मित करने की भी घोषणा की जिससे क्षेत्र की चार पंचायतों के लगभग 13000 लोगों को सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ की लागत से बनने वाली सेना क्षेत्र में नाहन शहर और ग्रामीण क्षेत्र की मुख्य सड़क बनोग-धार क्यारी से सब्जी मंडी कांशीवाला तक सड़क निर्माण की घोषणा भी की है जिससे नाहन शहर, नाहन पंचायत, सेन की सेर तथा आमवाला-सैनवाना क्षेत्र के लगभग 86000 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 20 लाख की लागत से मिश्रवाला-जगतपुर-पड़दूनी सड़क तथा 30 लाख की लागत से निर्मित होने वाले रामपुर- बंजारण -डोइयांवाला सड़क निर्माण की भी घोषणा की है।
*सिरमौर को 9.88 करोड़ की आपदा राहत*
अजय सोलंकी ने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने सिरमौर जिला के 1388 आपदा प्रभावित परिवारों को 9.88 करोड़ रुपये की धनराशि नाहन चौगान में वितरित की है जिसके लिए नाहन और सिरमौर के लोग उनके आभारी हैं।
कार दुर्घटनाग्रस्त में 2 महिलाओं सहित चालक की घटनास्थल पर मौत…

सड़क निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल…एसडीएम को शिकायत….

पांवटा साहिब की कल्पना ने भरी उड़ान, राष्ट्रीय हॉकी के लिए चयनित..

खंड संगड़ाह में संपन्न हुआ श्री राम मंदिर पूजित अक्षत वितरण अभियान…2फरवरी को निकलेंगी पहली यात्रा 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles