13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सड़क निर्माण में हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल…एसडीएम को शिकायत….

Ashoka Times….7 जनवरी 24 पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए हैं कि नगर परिषद द्वारा घटिया सामग्री इस्तेमाल कर सड़क निर्माण किया जा रहा है।

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में नगर परिषद द्वारा कुछ जगहों पर सड़क निर्माण किया जा रहा है इस दौरान ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री इस्तेमाल कर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर ईओ एवं एसडीएम गुंजित चीमा ने वार्ड के कई लोगों की शिकायत पर कार्रवाई आदेश दिए हैं।

बता दे की स्थानीय लोगों रोहित, कुनाल शर्मा, अजय भारद्वाज आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके कारण इसकी गुणवत्ता पूरी तरह से निम्न दर्जे की हो गई है। उन्होंने बताया कि जबकि नगर परिषद द्वारा टेंडर के दौरान साफ-साफ लिखा गया था कि निर्माण कार्य में क्रेशर की बजरी और क्रेशर की रेत के साथ सरकार द्वारा निर्धारित सीमेंट इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जबकि मौके पर सीमेंट और रेत बजरी किसी खंड्ड की मिट्टी मिली रेत बजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

वही पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम गुंजित चीमा ने कहा कि जेई के साथ मौके का निरीक्षण किया जा रहा है अगर ठेकेदार द्वारा गुणवत्तापूर्ण काम नहीं किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

पांवटा साहिब की कल्पना ने भरी उड़ान, राष्ट्रीय हॉकी के लिए चयनित..

खंड संगड़ाह में संपन्न हुआ श्री राम मंदिर पूजित अक्षत वितरण अभियान…2फरवरी को निकलेंगी पहली यात्रा 

रेणुका बांध पर जल्द ही शुरू होगा कार्य: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने नाहन को दी 219 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात…

शास्त्री अध्यापकों के 25 पदों के लिए 170 के जांचे दस्तावेज…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles