Ashoka time’s….7 August 23
एसआईयू टीम ने फोरलेन के मंडी भराड़ी पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटर को चैकिंग के लिए रोका गया।
स्कूटर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई। तो 3.11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अमीर बेग निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर और विवेक शर्मा निवासी गांव कोटला डाकघर बाड़ी मझेड़वां तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।
वहीं दूसरे मामले में जिला के विधानसभा क्षेत्र नैना देवी के कोट कहलूर थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 364 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने शनिवार देर रात बैहल के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर युवकों से 364 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान….
बलविंदर सिंह गांव हीरपुर डाकघर कलमा तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब और निर्मल सिंह निवासी गांव रामपुर डाकघर बंदलैहडी तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है।
डीएसपी राज कुमार ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
कांग्रेसी नेत्री नसीमा का जोरदार स्वागत मुख्यमंत्री क्या किया आभार व्यक्त…
गजब… ऐसे कर रहे दुकान पर बैठकर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक…आप भी पढ़ कर रह जाएंगे हैरान
ट्रक यूनियन पांवटा ने कहा हम प्रदेश सरकार के साथ हैं। आपदा राहत कोष में दिए 2.51 लाख रुपये भेंट
सिरमौर में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष-सुमित खिमटा

