14.2 C
New York
Friday, October 30, 2026

*उपायुक्त सुमित खिमटा ने नारग के स्कूल का किया औचक निरीक्षण…

Ashoka time’s…11 March 24

उपायुक्त सिरमौर सुमित ने नारग शिक्षा खंड के तहत राजकीय उच्च पाठशाला मलूटी का औचक निरीक्षण किया।उपायुक्त ने इस अवसर पर विद्यालय के रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने विद्यालय में चल रहे मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जानकारी हासिल की। 

*शिक्षक विधार्थियो को दें गुणत्माक शिक्षा*

उपायुक्त सिरमौर ने इस अवसर पर कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ-साथ विधार्थियो को खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास हो सके।

उपायुक्त ने स्कूल के प्रभारी तथा अन्य शिक्षकों को निर्देश दिए कि सभी विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये और शिक्षण कार्य में कोई भी कोताही न बर्ती जाये।

उन्होने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास शिक्षकों की जिम्मेवारी है और शिक्षकों को इस कार्य को ईमानदारी से निभाना चाहिए।

*सुमित खिमटा अन्य अधिकारियो को भी करते हैं निरीक्षण के लिए प्रेरित*

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त सुमित खिमटा जब भी जिला के प्रवास पर निकलते हैं तो वह विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र आदि संस्थानों का निरीक्षण भी अवश्य करते हैं। उपायुक्त, जिला के अन्य अधिकारियों को भी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों आदि के निरीक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि इससे सरकारी संस्थानों क़ी कार्यप्रणाली में सुधार के साथ सेवा में गुणवत्ता भी बनी रहती है।

विस्थापित समिति ने महाप्रबंधक पर लगाए मनमानी के आरोप…

ग्राम पंचायत जयहर एवं धार टिकरी में लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक….

घर में घुसकर भाई और बहन पर चलाई बदमाशों ने गोलियां…!…आरोपी फरार…!

मेले और त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं- सुमित खिमटा 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles