14.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

घर में घुसकर भाई और बहन पर चलाई बदमाशों ने गोलियां…!…आरोपी फरार…!

पांवटा साहिब का मामला बदमाशों के हौसले बुलंदी पर….

Ashoka Times….10 April 2024

पांवटा साहिब के निहालगढ़ में कुछ युवकों ने एक घर के बाहर यूवक और उसकी बहन पर गोलियां चलाईं और जान से मारने की कोशिश की गनिमत यह रही की गोलियां उनके आसपास से निकलकर दीवारों में जा लगी। जिसकी शिकायत पूरूवाला थाना के अंतर्गत करवाई गई है।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के निहालगढ़ में गोलियां चली है। पुलिस में दर्ज शिकायत में साहिल पुत्र संजय ठाकुर निवासी निहालगढ ने कहा कि आज यह अपने घर पर मौजुद था इसके घर के गेट के पास गुरविन्द्र, ईन्द्रजीत उर्फ ईन्द्र, मुकेश और नरेश निवासी रामपुर व खलिक निवासी कुन्जा मतरालियों त0 पावँटा आदि लोग आए।

गुरविन्द्र उर्फ विन्दर व इन्द्रजीत उर्फ इन्दु ने जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया। ये गोली मकान के दीवार में लगी है। इसके अलावा इसकी बहन श्वेता ठाकुर उस वक्त बरामदे में सफाई कर रही थी उसके ऊपर गुरविन्द्र उर्फ विन्दर ने फायर किया। घटना को अंजाम देने के बाद सब मौके से फरार हो गए।

पीड़ित परिवार ने बताया कि गत दिन गुरविन्द्र का उसके साथ झगड़ा हुआ था। इन्होने किसी किरण को रुम खाली करने के लिए बोला था आज आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से उन पर फायर किया तथा डडे व रोड से हमला भी करने की कोशिश की।

पांवटा साहिब में इससे पहले भी कॉलेज रोड पर कुछ हुड़दंगी युवाओं ने ऐसे ही फायर किए थे अगर उसे वक्त पुलिस ने सख्ती से काम किया होता तो आज बदमाशों के होसले इस तरह बुलंद नहीं होते।

वही पुरूवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में क्या सच्चाई है इसकी जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles