19.2 C
New York
Friday, November 6, 2026

उपायुक्त ने मतदान केंद्र भवनों के भौतिक सत्यापन, संशोधन तथा युक्तिकरण को लेकर की बैठक

Ashoka Times…22 august 2025

नाहन 22 अगस्त। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में मतदान केंद्र भवनों के भौतिक सत्यापन, संशोधन तथा युक्तिकरण प्रस्तावनाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में वर्तमान में 595 मतदान केन्द्र है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने के कारण जिला में 26 मतदान केंद्रों में से 23 नए मतदान केंद्र बनाना प्रस्तावित है तथा 3 मतदान केंद्र समायोजित करना भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त 2 नए मतदान केंद्र अधिक दूरी के कारण बनाए जाने है।

उन्होंने बताया कि जिला में कुल 25 नए मतदान केंद्र, 3 युक्तिकरण तथा 10 मतदान केंद्रों के भवन परिवर्तन प्रस्तावित है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन हरनाम सिंह, अधीक्षक तेजेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles