10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आरोपी पिता तीन दिन के पुलिस रिमांड पर…

Ashoka time’s…1 October 23 

जिला ऊना गगरेट छठी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ अनैतिक कार्य करने वाले सौतेले पिता को गगरेट पुलिस ने न्यायालय में पेशकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी करवाया है, लेकिन अभी तक मेडिकल रिपोर्ट पुलिस के पास नहीं पहुंची है। पुलिस इस मामले में साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति पर बच्ची के साथ अनैतिक कार्य करने के आरोप लगे हैं, वह तलाकशुदा था।

उसने तलाकशुदा महिला के साथ दूसरी शादी रचाई थी। इसके पहले भी बच्चे थे। ये बच्ची भी पहली शादी की थी। महिला एक माह के लिए अपने मायके गई थी और बच्ची सौतेले पिता के पास ही रह रही थी।

हालांकि सौतेला पिता पुलिस के पास अभी अपना जुर्म नहीं कबूला है, लेकिन पुलिस भी इस मामले में साक्ष्य जुटाने के हर संभव प्रयास कर रही है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

छात्रों को लोक संस्कृति के संरक्षण के प्रति किया जागरूक….

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे 42 जिला परिषद कर्मचारी…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहियकाओं के भरे जाएंगे रिक्त पद…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles