10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे 42 जिला परिषद कर्मचारी…

44 पंचायतों में कामकाज प्रभावित होना तय

Ashoka Times…30 September 23 

विकास खंड संगड़ाह में कार्यरत 42 जिला परिषद कर्मचारीयों द्वारा शनिवार से अनिश्चितकालीन पेनडाऊन स्ट्राइक शुरू की जा चुकी है। संगड़ाह ब्लॉक की 44 पंचायतों में वर्तमान में केवल एक-एक सचिव व जेई हिमाचल सरकार के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य सभी 44 सचिव, जीआरएस व कनिष्ठ अभियंता जिला परिषद के माध्यम से तैनात है। 

उक्त कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पंचायतों में कामकाज व विकास कार्य प्रभावित होना तय है। जिला परिषद कर्मचारी संघ संगड़ाह के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि, गत विधानसभा चुनाव से पूर्व वर्तमान मुख्यमंत्री सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने सरकार बनते ही जिला परिषद कर्मचारियों को ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग का सरकारी कर्मचारी बनाए जाने का वादा किया था। गत 19 सितंबर को जिला परिषद कर्मचारियों ने शिमला में वादा निभाओ रैली अथवा विशाल प्रदर्शन आयोजित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी सुक्खू सरकार को दे दी थी।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहियकाओं के भरे जाएंगे रिक्त पद…

सिरमौर में प्रथम अक्तूबर को विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित होगा-अभिषेक मित्तल 

मोटे अनाज को खान-पान में शामिल करना चाहिए-सुनील शर्मा

नाबालिग ने सौतेले पिता पर लगाए गंभीर आरोप… मामला दर्ज

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles