13.9 C
New York
Monday, November 23, 2026

अनुसूचित जाति के लोगों के हितों पर नहीं पडे़गा कोई असर, मिलता रहेगा आरक्षण

animal image

सुख राम चैधरी ने खोदरी माजरी व मानपुर देवड़ा में किए विभिन्न लोकार्पण…

Ashoka Times…

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी ने कहा कि गिरी पार क्षेत्र को जन जातीय का दर्जा मिलने से अनुसूचित जाति समाज के लोगों के हितों पर कोई असर नहीं पडे़गा तथा उन्हें अनुसूचित जाति का आरक्षण भी मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोग जन जातीय समाज में शामिल नहीं होना चाहते थे और चाहते थे कि उनका अनुसूचित जाति का दर्जा बरकरार रहे। उनकी इसी मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें जन जातीय समाज से बाहर रखकर उनका अनुसूचित जाति का दर्जा बरकरार रखा।

भूमि पूजन करते ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम…

सिरमौर जिला के हाटी क्षेत्र को केन्द्रीय सरकार द्वारा जनजातीय दर्जा देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की 18 पंचायतें जन जातीय घोषित हुए क्षेत्र में आति हैं। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के विकास के लिए कई गुणा अधिक बजट आएगा जिससे क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने गिरी पार क्षेत्र को जन जातीय का दर्जा देने की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की 18 पंचायतों की ओर से केन्द्र और राज्य के नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

ट्राइबल नोटिफिकेशन के बाद तय होगा कि दलित आंदोलन खत्म या शुरू…

नोटिफिकेशन के पास दलित करेगा फैसला आंदोलन होगा या नहीं

ऊर्जा मंत्री ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत खोदरी माजरी में संपर्क मार्ग माजरी पहाडुवाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने पटवार वृत खोदरी माजरी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खोदरी माजरी व पटवार वृत मानपुर देवड़ा का शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री ने मानपुर देवड़ा में सिंचाई ट्यूबवैल का भी उद्घाटन किया।

मख्यमंत्री को उठाया कंधों पर किया आभार व्यक्त…देखें क्या था नजारा  

जनजातीय दर्जा मिलने के बाद युवाओं में जोश और नया हर्षोल्लास 

उन्होंने कहा कि पटवार वृत खोदरी माजरी से पहले खोदरी माजरी के लोगों भगाणी जाना पड़ता था लेकिन अब इस पटवार वृत्त से खोदरी माजरी के साथ-साथ गोजर अडैन, माजरी पहाडूवाला और किल्लोड के लोगों को भी फायदा होगा। इसी प्रकार पहले मानपुर देवड़ा के लोगों को गोरखुवाला और गुरूवाला के लोगों को भगाणी जाना पड़ता था लेकिन मानपुर देवड़ा पटवार वृत्त के खुलने से दोनों पंचायतों के लोगों को अब मानपुर देवड़ा में ही सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

“जय हाटी जय माटी” की हुई जीत लाखों लोगों को मिलेगा एसटी का फायदा… ट्राइबल घोषित किए जाने पर जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हैं वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा…

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि 2 किलोमीटर लम्बे माजरी पहाडुवाला संपर्क मार्ग के लिए पहले चरण में 10 लाख रुपए से निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है। यह संपर्क मार्ग भी इस क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग थी जिसे वर्तमान सरकार ने पूरा किया है।

उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, खोदरी माजरी से पहले राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 83 बच्चे और राजकीय उच्च पाठशाला में 96 बच्चे पढ़ते थे। अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खुलने से खोदरी माजरी पंचायत व साथ लगती पंचायतों के बच्चों को भी लाभ होगा।

 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, प्रधानाचार्य संदीप मेहता, एसएमसी अध्यक्ष निशा, प्रधान बबीता, उप प्रधान देशराज, उप प्रधान संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles