Home / News / “जय हाटी जय माटी” की हुई जीत लाखों लोगों को मिलेगा एसटी का फायदा…

“जय हाटी जय माटी” की हुई जीत लाखों लोगों को मिलेगा एसटी का फायदा…

“जय हाटी जय माटी” की हुई जीत लाखों लोगों को मिलेगा एसटी का फायदा…

प्रदेश और केंद्रीय सरकार ने समझा पहाड़ का दर्द…

animal image

Ashoka Times…

AQUA

अनुसूचित जनजातीय श्रेणी में शामिल होने पर हाटी समुदाय लोगों को दी शुभकामनाएं..

पावंटा साहिब – भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में लाये जाने पर समस्त गिरिपार को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण दूर-दराज क्षेत्र में बसे भोले-भाले लोगों के हक की लड़ाई है, जिन्हें लगभग छह दशक बाद न्याय मिला है।

AQUA

उन्होंने कहा कि हाटी जनजातीय मुद्दा तब सिरे चढ़ा है जब इसकी उम्मीद कम हो चुकी थी। लेकिन भाजपा के नेताओं की सक्रियता व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से यह नामुमकिन काम पूरा हुआ है।

मदन मोहन शर्मा ने बताया कि वह स्वयं को भी एक हाटी के तौर पर देखते है। उनका पूरा बचपन गिरिपार के ग्रामीण क्षेत्र में व्यतीत हुआ है। व्यवसाय व कारोबार के चलते वह कुछ दशक पूर्व पावंटा साहिब आये है, जबकि उनकी पृष्ठभूमि गिरिपार की है।

उन्होंने कहा कि वह श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत अंधेरी के निकट गांव जबलोग सैंज से सम्बंध रखते है। उनका बचपन वही पर व्यतीत हुआ है। वह जब प्राथमिक स्कूल की शिक्षा ग्रहण कर रहे थे तब 25 किलोमीटर तक पैदल ददाहू से अंधेरी आना-जाना किया करते थे।

मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार चाहे हिमाचल प्रदेश की हो, या केंद्र की हो, हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करवाने की लड़ाई पहले से लड़ते आये है। उन्होंने एक किस्सा याद करते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वर्ष 2003 में जब पावंटा साहिब प्रवास पर थे तब उनके घर तक आये।

उस समय भी हाटी के इस जनजातीय मुद्दे पर मंथन हुआ था, उन्होंने पूरे क्षेत्र की जानकारी जुटाई थी कि भौगोलिक तौर पर कहाँ से कहाँ तक फैला है और उन्होंने उस समय भी स्पष्ट तौर से कहा था कि इस क्षेत्र को जनजातीय दर्जा मिलना अति आवश्यक है। ताकि विकास की दृष्टि से क्षेत्र के लोग आगे बढ़ सके। यह प्रयास दशकों वर्षों से चले है जो आज फलीभूत हुए है। जिसमें हिमाचल की भाजपा सरकार व केन्द्र की सरकार ने अहम भूमिका निभाई है।

मदन मोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में बसने वाले समस्त हाटी जनसमुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने हेतु केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी दिलवाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विशेष तौर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।

साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप, उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव सिंह तोमर सहित समस्त जन प्रतिनिधि, केंद्रीय हाटी समिति के सक्रिय सदस्य व सभी शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने गिरिपार की युवा पीढ़ी को सुनहरे भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी है। जय हाटी- जय माटी..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *