19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अनियंत्रित हो बाइक सड़क से लुढ़क होटल में जा गिरी…दर्दनाक हादसा

Asokatime’s… 18 October 

जिला शिमला में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दे कि देर रात एक बाइक सड़क से लुढ़क कर होटल फरहिल के आंगन में जा गिरी बाइक गिरने की आवाज सुनकर होटल कर्मी बाहर निकला और चालक को गंभीर अवस्था में घायल पाया।तभी तुरंत होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए चालक को आईजीएमसी पहुंचाया लेकिन चिकित्सा द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी बेमलोई शिमला के तौर पर हुई है

बता दें कि हादसा तेज रफ्तार होने की वजह से पेश आया है वहीं हादसे को लेकर बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles