19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आखिर हिमाचल प्रदेश में इलेक्शन कमीशन ने ऐसा क्यों किया… अलका लांबा और मुकेश अग्निहोत्री ने उठाए सवाल…

Ashoka Times…18 अक्तूबर

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है।कि अंतिम 3 दिनों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन नहीं कर पाएंगे।

सवाल उठाते हुए विपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग को सोच समझकर चलना चाहिए था कि 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक इन 3 दिनों में छुट्टी है और नॉमिनेशन नहीं किया जा सकेगा ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर यह किस तरह की व्यवस्था बनाई जा रही है उन्होंने कहा कि नॉमिनेशन से पहले कई एनओसी लेनी होती हैं और कई तरह की पेपर फॉर्मेलिटी पूरी करनी पड़ती है।महज 48 घंटों में इस फॉर्मेलिटी को पूरा कर पाना कई प्रत्याशियों के लिए मुश्किल होगा ऐसे में चीफ सेक्टरी हिमाचल प्रदेश से भी इंटरविन करने के लिए कहा गया था लेकिन वह भी कुछ करने को तैयार नहीं है।

बता दें कि 17 अक्टूबर से नॉमिनेशन फाइल किए जाने थे लेकिन 17 अक्टूबर को एक भी नॉमिनेशन हिमाचल प्रदेश सफाई नहीं किया गया।

वही इस बारे में राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस पार्टी अलका लांबा ने कहा कि यह केवल और केवल लोकतंत्र में प्रत्याशियों को लड़ने से रोकने का प्रयास है चुनाव आयोग को एक बार फिर इस बारे में कुछ विशेष शक्तियों का प्रयोग कर निर्णय लेना चाहिए।उधर इलेक्शन कमीशन अपने एक्ट की दुहाई देते हुए खुद को असहाय बताया है।

बता दें कि 17 अक्टूबर से नॉमिनेशन फाइल किए जा सकते थे और 21 अक्टूबर तक ही नॉमिनेशन फाइल किए जा सकेंगे वही नॉमिनेशन के आखिरी 3 दिन 22 अक्टूबर 23 24 को छुट्टियां होने के कारण नॉमिनेशन फाइल नहीं किए जा सके जिसके बाद 27 तारीख से पहले नॉमिनेशन वापस लेने की तारीख मुकर्रर की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles