13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के बैचवाईज 16 पदों पर भर्ती 

Ashoka time’s…21 August 24 

सिरमौर जिला में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के 16 पद बैचवाईज आधार भरे जायेंगे। भर्ती हेतु उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में 29 और 30 अगस्त 2024 को काउंसलिंग होगी।

उप निदेशक प्रारम्भिक सिरमौर शिक्षा राजीव ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के कुल 16 पद बैच वाईज आधार पर भरे जाने हैं जिनमें 11 पद अनारक्षित हैं जबकि तीन पद अनूसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति तथा एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती अपडेड बैच के आधार पर होगी।

राजीव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों से सम्बन्धित पात्र अभ्यर्थी भी निर्धारित काउंसलिंग में 29 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर स्थित नाहन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

स्कूल से तीन अध्यापक थे नदारद… औचक निरीक्षण के बाद हर्षवर्धन चौहान ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश…

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 5 में किया जा रहा घटिया सामग्री से टायलिंग वर्क….

ब्लॉक कांग्रेस की मीटिंग आज… कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता रखें विचार…. अवनीत 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles