विधायक चौधरी सुखराम ने किया पौधारोपण…
Ashoka Times…19 august 2026
*”पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ” और “वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा*
पाँवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब वन विभाग के अंतगर्त गोरखपुर बीट किशनकोट में पौधारोपण किया।
सुखराम चौधरी ने कहाँ कि समय-२ पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जंगलों में व अन्य स्थानों पर पौधारोपण किया जाता है विशेष बात यह है की पौधे लगा कर इनका पूरी तरह से संरक्षण किया जाता है।
उन्होंने बताया कि पौधे लगा कर वन समितियों,भाजपा कार्यकर्ताओ,उद्योगपतियों को इनके संरक्षण की अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
वनों में पौधे लगा कर उनकी पूर्ण रूप से देखभाल हो इसके लिए पोल,तार बाढ़,समय-२ पर पौधों को पानी-खाद,कंटाई-छँटाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वन हमारी सबसे महत्वपूर्ण संपदा है,इनको बचाना और इनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है।ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को इनका लाभ मिल सके।
उन्होंने सभी से अपील कि है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से अवश्य जुड़ें और एक-२ पेड़ सभी को लगाना चाहिए व उसकी देखभाल करनी चाहिए।
इस दौरान विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार,भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह,पंचायत प्रधान नरेंद्र सिंह,RO सुरेंद्र सिंह आदि सहित वन बचाओ जीवन बचाओ वन समिति किशनकोट की महिलाये,ग्रामीण,वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें।

