*राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी नामांकन कार्यक्रम*
Ashoka time’s…19 August 26
राजकीय राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में 1 एच पी बटालियन एनसीसी नहान के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगत सिंह चौहान के दिशा निर्देश में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए एनसीसी में नामांकन कार्यक्रम (2026-2027)आयोजित किया गया जिसमें नाहन से आए हुए सूबेदार जयकरण, भूतपूर्व सैनिक कैप्टन सुरेश पुंडीर, भूतपूर्व सैनिक हवलदार नरेश कुमार, हवलदार आशीष गुलेरिया उपस्थित रहे एनसीसी सी टी ओ चंद्रप्रकाश पथिक ने जानकारी दी की कुल 53 कैडेट्स का नामांकन किया गया नामांकन प्रक्रिया में ऊंचाई वजन मेडिकल फिटनेस तथा ग्राउंड और लिखित परीक्षा के उपरांत अंतिम चयन किया गया वर्तमान में महाविद्यालय संगड़ाह में एनसीसी में कुल 180 कैडेट्स स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से यह एन सी सी का द्वितीय वर्ष चल रहा है गत वर्ष (2025-26)भी कुल 53 कैडेट्स का चयन किया गया था जिनका वार्षिक कैंप हो चुका हैं।अग्रिम वर्ष (2027-28) भी 54 कैडेट्स का चयन किया जाएगा । एनसीसी छात्रों में अनुशासन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम एनसीसी नहान के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगत सिंह चौहान साहब का भी धन्यवाद करते हैं जिनके सहयोग से संगड़ाह महाविद्यालय को एनसीसी की एक कंपनी (180कैडेट्स) मिली है। जिसके कारण महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को सेना भर्ती तथा अन्य सभी प्रकार के लाभों के साथ साथ अपने व्यक्तित्व को निखारने का सुअवसर प्राप्त हो रहा हैं।

