5.9 C
New York
Sunday, October 18, 2026

वार्ड 11 के लोगों ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा शिकायत पत्र…

वार्ड 11 के लोगों ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा शिकायत पत्र..

दयनीय स्थिति में गंदे नाले के पानी में रहने को मजबूर…

Ashoka Times…19 august 2026

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 11 में दयनीय स्थिति को लेकर वार्ड के लोगों द्वारा चीफ सेक्रेटरी को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें नगर परिषद द्वारा नालियों और पानी की निकासी को लेकर सही समय पर कदम नहीं उठाए जाने की शिकायत की गई है।

इस बारे में एच एस भंडारी, राजेश गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, श एस रावत, विनय गुप्ता, पदम गर्ग आदि दर्जनों लोगों ने चीफ सेक्रेटरी को शिकायत में लिखा है कि हम वार्ड नंबर 11, शांति कॉलोनी, देवी नगर, पौंटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के स्थानीय निवासी हैं। और हमें अपनी जिंदगी दयनीय स्थिति में व्यतीत करनी पड़ रही है। हम गंदे नालों के पानी में रहने को मजबूर हैं, क्योंकि घरेलू अपशिष्ट जल, नालियों और बारिश के पानी की अपर्याप्त निकासी के कारण नालियां उफान पर हैं। सड़कों और आवासीय घरों के अंदर जलभराव से बुजुर्ग, महिलाएं, स्कूली बच्चे और पैदल यात्री बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

बारिश का पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर, जलभराव के कारण कॉलोनी की इमारतों की नींव भी क्षतिग्रस्त हो रही है। नालियों के निर्माण के दौरान उनका संरक्षण ठीक से नहीं किया गया है, क्योंकि नालियां कॉलोनी के अंदर काफी गहरी हैं और मुख्य सड़क पर उनके मुहाने ऊंचे हैं, जिसके कारण नालियां जमा हुए पानी को निकालने में असमर्थ हैं। नालियों का ढलान भी उचित नहीं है।

इसके अलावा, नगर निगम के कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियर, एसडीओ, ईओ आदि की लापरवाही के कारण नालियों में गाद, रेत, मिट्टी, बजरी और पत्थर जमा हो रहे हैं, जिससे नालियों में पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है। परिणामस्वरूप, सड़कों पर जलभराव के कारण शांति कॉलोनी के निवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शांति कॉलोनी में जल निकासी की व्यवस्था और नालियों का उचित स्तर और ढलान अत्यंत आवश्यक है, ताकि जल निकासी सुनिश्चित हो सके। हम निवासियों ने इस मुद्दे को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी से कई बार संपर्क किया है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई या प्रभावी प्रयास नहीं किए गए हैं। आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया उपरोक्त समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करें।

उधर बता दे की चीफ सेक्रेटरी द्वारा शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीसी सिरमौर, एसडीएम और EO नगर परिषद को चीफ सेक्रेटरी द्वारा मेल करके इस समस्या को तुरंत हल करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

वही इस बारे में एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि चीफ़ सैक्रेटरी हिमाचल प्रदेश द्वारा मेल पर इस शिकायत को लेकर गंभीरता से काम करने के लिए कहा गया है। मेल के तुरंत बाद नगर परिषद सुपरवाइजर को फॉरी तौर पर जो सुविधा आम नागरिकों को दी जा सकती है उसके लिए निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles