5.9 C
New York
Sunday, October 18, 2026

पांवटा SIU टीम की कार्रवाई…दो मामलों में तीन आरोपियों से 12.70 ग्राम चिट्टा बरामद..

पांवटा SIU टीम की कार्रवाई…दो मामलों में तीन आरोपियों से 12.70 ग्राम चिट्टा बरामद…

Ashoka time’s…20 August 26

सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 12.70 ग्राम चिट्टा/स्मैक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

पहली कार्रवाई में SIU टीम ने पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में सोहन लाल (30) पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव फूलपुर, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के कब्जे से 6.75 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया। टीम ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

वहीं, दूसरी कार्रवाई में SIU टीम ने 5.95 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान कबीर सिंह (32) पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव एवं डाकघर दुगाना, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर तथा विपिन शर्मा (33) पुत्र गुमान सिंह, निवासी गांव पाब, डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

दोनों मामलों में पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास चिट्टा/स्मैक कहां से पहुंचा और इसके पीछे किसी बड़े नशा सप्लाई नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles