बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिरी…चालक घायल
Ashoka time’s…3 june 26
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम पंडोह के 6 मील क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ब्यास नदी में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार वाहन कुल्लू की ओर जा रहा था, इस दौरान 6 मील के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सीधी नदी में जा पहुंची। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी और 108 एंबुलेंस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया

