14.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर आंजभोज क्षेत्र में विवाद…उचित कार्रवाई की मांग….

सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर आंजभोज क्षेत्र में विवाद…उचित कार्रवाई की मांग…

Ashoka time’s…3 june 26

पंचायत चुनाव परिणामों के बाद सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर आंजभोज क्षेत्र में विवाद खड़ा हो गया है। लोगों ने एक महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है

लोगों शिकायत में बताया है कि हाल ही में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न हुए थे। आंजभोज क्षेत्र की कुछ पंचायतें जिला परिषद वार्ड सतौन तथा कुछ शिलाई क्षेत्र में आती हैं। चुनाव परिणाम 1 जून 2026 को घोषित किए गए थे।

शिकायत के अनुसार, चुनाव परिणाम आने के बाद एक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई, जिसमें लिखा गया कि “आंजभोज बिक गया जिला परिषद चुनावों में और कुछ मूर्ख उस सौदे पर भी गर्व कर रहे हैं। लोकतंत्र बिके तो शर्म होनी चाहिए।”

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस टिप्पणी से यह संदेश गया कि आंजभोज के लोगों ने अपने वोट बेच दिए और चुनाव प्रक्रिया को धन के प्रभाव में प्रभावित किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे क्षेत्र के लगभग 25 हजार लोगों की छवि धूमिल हुई है और उन्हें समाज में अपमानित महसूस करना पड़ रहा है।।फेसबुक पर की गई पोस्ट से पूरे आंजभोज क्षेत्र की जनता का अपमान हुआ है और उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।

क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी पांवटा साहिब से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी क्षेत्र विशेष की जनता को बदनाम करने वाली टिप्पणियों पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।

फिलहाल शिकायत पुलिस के पास पहुंच चुकी है और अब आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles