18.8 C
New York
Thursday, October 22, 2026

पांवटा साहिब में DSP. विजय रघुवंशी ने संभाला पदभार…

यातायात और कानून व्यवस्था रहेगी बड़ी चुनौती…

Ashoka Times…6 November 2025

पांवटा साहिब में डीएसपी विजय रघुवंशी ने पदभार संभाल लिया है। पांवटा साहिब जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर और यातायात व्यवस्था उनके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाली है।

खनन ट्रांसपोर्टेशन रंजिश के तहत हत्या …

https://www.ashokatimes.com/पांवटा-साहिब-खनन-ट्रांसप/ 

बता दें कि विजय रघुवंशी इससे पहले शिमला में DSP. पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा DSP. विजय रघुवंशी पांवटा साहिब के पुरूवाला थाना में बतौर एस एच ओ पद पर तैनात रह चुके हैं उस दौरान भी उन्होंने कई ड्रग्स माफिया के साथ-साथ कानून का उल्लंघन करने वाले बड़े अपराधियों को भी सलाखों के पीछे भेजा था।

फिलहाल उनके सामने पांवटा साहिब जो कि हिमाचल प्रदेश में बेहद संवेदनशील क्षेत्रों में से एक माना जाता है यहां की यातायात व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल काम रहेगा। लेकिन उम्मीद है कि विजय रघुवंशी पांवटा साहिब की जनता को निराश नहीं करेंगे और यहां के लोगों को सुरक्षित व्यवस्था देने में सफल रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles