10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

दो परिवारों के बीच खूनी झड़प…मामले को दर्ज कर जांच शुरू

Ashoka time’s…14 October 23

हमीरपुर थाना बड़सर के तहत कारवी गांव में दो परिवार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों परिवारों के बीच हुई इस मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बणी पंचायत के कारवी गांव के कमलदीप ने बताया कि उनके ही गांव के रोशन लाल, व कश्मीरी देवी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया है। जिसके चलते पीड़ित पक्ष को बड़सर अस्पताल में दाखिल किया गया। वहीं कमलदीप ने मीडिया को बताया कि वह अपनी पशुशाला से घर जा रहा था। उसी दौरान रोशनलाल व कश्मीरी देवी ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। रोशन लाल ने उनके पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे चोटिल किया है।

उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया है कि मारपीट की घटना के बाद केस दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।

ददाहू में नेत्र जाँच एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने जांचा 90 मरीजों का स्वास्थ्य

अनियंत्रित हो खाई में गिरी कार….स्कूल शिक्षक की मौत…अन्य गंभीर घायल 

एसडीएम, रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति व बांध के महाप्रबंधक के बीच समझौता बैठक

मानसून आपदा में बेहतरीन काम करने पर मुख्यमंत्री ने किया SDM गुंजीत को सम्मानित

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles