Ashoka time’s…16 Feburary 26
नीलम पत्नी राजकुमार निवासी मकान 224/9 नजदीक प्रताप भवन SDM रिजिडेंस कच्चा टेंक नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0 हाल निवास किरन बिन्द्रा नजदीक पक्का टेंक सुन्दर बाग कॉलोनी नाहन जिला सिरमौर ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 15/2/26 को यह समय 5.00 बजे अपने पति के साथ शिव मंदिर पक्का टेंक में माथा टेकने के लिये निकले थे तो मुख्य गली में सपना जो डॉकटर मनीषा की केयर-टेकर है 03 कुत्तों को घुमाने के लिए गली में आई जिसके सफेद रंग के कुत्ते ने इसको काट लिया।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 291 BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका आगामी अन्वेषण जारी है।
*आम जन से अपील है कि अपने कुत्तों को उचित सुरक्षा के दायरे में रखे जो किसी आदमी को नुकसान/चोट न पहुंचा सके। पालतु कुत्तों/जानवरों को सार्वजनिक स्थान पर बिना सुरक्षा प्रबन्ध के रखना जिससे किसी को नुकसान पहुंचाए दण्डनीय अपराध है।*

