माइनिंग विभाग कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान….
Ashoka Times…18 august 2026
कमरऊ की बागनधार क्षेत्र में स्थित एक माइन में अचानक मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर मलबे तले दब गए। इसके साथ ही दो वाहन और एक मशीन भी मलबे की चपेट में आ गईं।
वही सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ कर दिया गया। बचाव दल जेसीबी एवं अन्य मशीनों की सहायता से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने में जुटा रहा।
माइनिंग विभाग में बढ़ रहा भ्रष्टाचार…?
वहीं दूसरी और इस माइन पर सवालिया निशान उठने शुरू हो गए हैं कि क्या यह माइन वैद्य थी या अवैध तौर पर चलाई जा रही थी। इसकी जांच बेहद जरूरी है। क्योंकि आपको बता दें कि इस वक्त जिला सिरमौर में अवैध तौर पर खनन और माइनों में चूना पत्थर निकाला जा रहा है। बीते दिनों भी अवैध तरीके से एक माइन में चल रहे काम के कारण पूरा मलवा सड़क पर आ गया था। वहीं दूसरी और लोगों ने आरोप लगाए हैं कि माइनो पर चल रहे खदान में जो चूना पत्थर की कटिंग की जाती है वह नियमों को ताक पर रखकर की जा रही है। माइनिंग विभाग से आने वाले अधिकारी उस पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय अपनी जेबें गर्म कर निकल जाते हैं।
एसडीएम शिलाई जसपाल ने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पुरुवाला थाना के थाना प्रभारी रमन शर्मा भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और शीघ्र मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। हादसे के कारणों की जांच भी की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बचाव कार्य में सहयोग करें ।

