हरिपुरधार कॉलेज में Science, Commerce स्ट्रीम के साथ Physical Education एवं Music विषय की अधिसूचना जारी
Ashoka time’s…18 August 26
हरिपुरधार क्षेत्र के विद्यार्थियों और समस्त क्षेत्रवासियों के लिए एक अत्यंत खुशीका विषय है कि हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार में Science एवं Commerce दोनों स्ट्रीम के साथ Physical Education तथा Music (V) विषयों को जारी रखने की महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार, जिला सिरमौर में उक्त विषयों को तत्काल प्रभाव से जारी रखने का निर्णय लिया गया है। सरकार का यह निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस निर्णय से हरिपुरधार तथा आसपास के दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को Science और Commerce की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। वहीं Physical Education एवं Music जैसे विषयों की उपलब्धता से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने का अवसर भी मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हरिपुरधार क्षेत्र की समस्त जनता, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया जाता है।
साथ ही रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विनय कुमार जी का भी विशेष आभार व्यक्त किया जाता है, जिन्होंने क्षेत्र की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया और हरिपुरधार कॉलेज के विकास एवं विद्यार्थियों के हितों के लिए लगातार प्रयास किए।
हरिपुरधार कॉलेज के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुछ समय पहले ही स्थानीय विधायक विनय कुमार से मिला था तथा उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से बातचीत कर हरिपुरधार कॉलेज में सभी विषय शुरू किये जाएंगे। और हिमाचल सरकार द्वारा छात्रों कि जायज मांग को पूरा करते हुए नोटिफिकेशन जारी हो गई।
माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विनय कुमार जी का हरिपुरधार क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

