12.8 C
New York
Saturday, October 31, 2026

उपाध्यक्ष विधानसभा ने रेणुका विधान सभा क्षेत्र के द्राबिल में सुनी जनसमस्याएं

Ashoka time’s…22 june 24 

नाहन, 22 जून। उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार ने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान रेणुका विधान सभा क्षेत्र के द्राबिल में जन समस्याएं सुनी।इस दौरान क्षेत्र लोगों ने उपाध्यक्ष विधानसभा के समक्ष सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं रखी। 

द्राविल क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष विधानसभा के समक्ष द्राबिल से कैल तथा घाटों से कैल रोड की माँग रखी जिसके लिए विनय कुमार ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत जल्द से जल्द इन का कार्य आरम्भ किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोग इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कहा कि वह इस क्षेत्र के प्रतिनिधि है इसलिये क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास कार्य को प्राथमिकता देना उनका नैतिक कर्तव्य है।

इसके अतिरिक्त विनय कुमार ने प्राप्त अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये दिया।उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की ओर से प्राप्त होने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई सभी मांगो को वह प्रदेश सरकार के समक्ष गम्भीरता से उठाएंगे।

इससे पूर्व द्राबिल पहुंचने पर क्षेत्र लोगों ने उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार का भव्य स्वागत किया।

अनियंत्रित थार 200 फीट नीचे रावी नदी में गिरी…दो युवकों की मौत एक घायल 

पांवटा साहिब #जी लेबोरेट्री दवाओं के सैंपल फिर हुए फेल… इस कम्पनी की ये दवाएं कर दे तुरंत बंद… ?

सिविल अस्पताल में मनाया गया विष्व योग दिवस…. डॉक्टर कमाल 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles