9.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

पांवटा साहिब #जी लेबोरेट्री दवाओं के सैंपल फिर हुए फेल… इस कम्पनी की ये दवाएं कर दे तुरंत बंद… ?

पांवटा साहिब #जी लेबोरेट्री दवाओं के सैंपल फिर हुए फेल…

इस कम्पनी की ये दवाएं कर दे तुरंत बंद… ?

Ashoka Times…22 June 2024

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। जिसमें पांवटा साहिब की पेस बायोटेक और जी लेबोरेट्री की दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में बनी अल्सर कैंसर एलर्जी बीपी सहित तकरीबन 22 दावों के सैंपल फेल हुए हैं इस बारे में जानकारी देते हुए ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि पांवटा साहिब की पेस बायोटेक कंपनी की जीवाणु संक्रमण (एंटीबायोटिक) दवा के सैंपल फेल हुए हैं. इसके अलावा पांवटा साहिब की जी लैबोरेट्री कंपनी एक बार फिर चर्चाओं में है इससे पहले भी इसकी कई दवाओं के सैंपल फेल हुए इस बार भी एलर्जी की दवा डेक्सामेथोसोन इंजेक्शन, बैक्टीरिया की दवा सेफ्ट्रीएक्सोन, और जी लैबोरेट्री कंपनी की ही नेत्र संक्रमण दवा जैटामाईसीन आदि दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

ZEE LABORATORY के कौन-कौन सी दवाओं के सैंपल हुए थे फेल….

जी लैबोरेट्री की बच्चों के बुखार की दवा पेरासिटामोल के सैंपल फेल हुए।,

लैबोरेट्रीज में बनी असामान्य पाचन के लिए दी जाने वाली दवा बायको विनप्लस के सैंपल फेल हुए,

जी लैबोरेट्रीज की दवा एसीक्लोफेनाक टेबलेट सब स्टैंडर्ड् मिली जो कि दर्द निवारक दवा है।

जी लैबोरेटरीज कंपनी में बनने वाली एंटी एलर्जी दवा टरबीनापाइन के सैंपल फेल हुए।

जी लैबोरेट कंपनी निर्मित दिल की दवा निटजो के सैंपल फेल हो गए । यह दवा दिल के मरीजों को एंजाइना जैसी घातक समस्या को कम करने के लिए बनाई जाती है।

ZEE LABORATORY के ही दर्द की दवा गाबापोर्टेन के सैंपल फेल हुए।

इससे पहले भी पांवटा साहिब में जी लैबोरेट के सैम्पल फेल हुए थे कुछ दवाओं को लेकर केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण द्वारा ड्रग अलर्ट जारी किया था जिसमें सैंपल फेल हो गए थे इसमें दिल के मरीजों को चेस्ट पेन और एंजाइना जैसी घातक परेशानियों से बचाने के लिए बनाई गई दवाऐं भी शामिल थी ।

फेल सैम्पल कारण…

दवा के सैंपल फेल होने में सबसे बड़ा कारण घटिया केमिकल और रॉ मैटेरियल रहता है इसका साफ मतलब होता है कि यह दवा उस स्तर की नहीं है कि आपके दिल या अन्य खतरों को कम कर सके।

लोगों को लगता है कि जीवन रक्षक दवाओं में कोताही बरतने वाली इस तरह की कंपनियों पर सख्त कार्रवाई सरकारों को करनी चाहिए ताकि भविष्य में लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ ना किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles