Ashoka time’s….25 November 23
जिला कुल्लू दलाश-लूहरी सड़क पर दलाश से करीब 8 किमी पीछे ओवरी नामक स्थान पर बोलेरो कैम्पर HP35 -7325 गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा देर शाम पेश आया है।हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में चार लोग सवार थे।

मृतक की पहचान शेर सिंह (68) पुत्र जनक दास और दलीप कुमार (42) पुत्र रमेश चंद गांव सोईधार की मौके पर ही मौत हो गई। घायल नरेश कुमार (33) पुत्र शाउणु राम और शीतल कुमार (30) पुत्र देवी सिंह गांव सोईधार को उपचार के लिए रामपुर अस्पताल ले जाया गया है।

सभी चारों लोग दलाश पंचायत के सोईधार गांव के रहने वाले हैं जो कि किसी काम से दलाश बाजार आए थे और शाम को बाजार से घर जा रहे थे।इसी दौरान हादसा पेश आया।
डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों का आनी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं पंचायतों के निवासी
जनसुविधा के लिए श्री रेणुका जी मेले में अस्थायी आधार शिविर स्थापित
14,500 लीटर अवैध शराब (लाहन) किया गय नष्ट… ऐसे चलाया जा रहा था कारोबार…
प्रवासी युवक का शव यमुना से बरामद…
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का शिलाई प्रवास….

