15.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

जनसुविधा के लिए श्री रेणुका जी मेले में अस्थायी आधार शिविर स्थापित

Ashoka time’s…24 November 23 

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के अवसर पर जनसुविधा के दृष्टिगत सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी आधार शिविर स्थापित किया गया है। यह आधार शिविर 22 नवम्बर से कार्यरत है और मेले के आखिरी दिन यानि 27 नवम्बर 2023 तक कार्यरत रहेगा। इस आधार सेंटर में काफी संख्या में लोग पहुंच कर इसका लाभ उठा रहे हैं और आधार के सम्बन्ध में जानकारी हासिल कर रहे हैं।


उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि रेणुका जी मेले के पावन अवसर पर मेले में आने वाले सभी इच्छुक लोग इस अधार शिविर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जनसुविधा के लिए समय-समय पर पंचायतों में भी अस्थायी आधार शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।


सुमित खिमटा ने रेणुका जी मेले के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाये गये आधार शिविर का लाभ उठाने के लिए सभी इच्छुक लोगों से आग्रह किया है।


रेणुका स्थित अस्थाई आधार शिविर में अभी तक 122 लोगों ने अपने आधार अपडेट करवायें हैं जबकि करीब 10 लोगों ने आधार के लिए अपना पंजीकरण करवाया है।

14,500 लीटर अवैध शराब (लाहन) किया गय नष्ट… ऐसे चलाया जा रहा था कारोबार…

प्रवासी युवक का शव यमुना से बरामद…

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का शिलाई प्रवास….

रेणुका मेले की हुई बुडाह दल की प्रतियोगिता…

अब क्यों शुरू किया क्रशर… गड़बड़ की आ रही बू…अनुराग ठाकुर ने उठाए सरकार पर सवाल…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles