15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

NH 707 पर ब्लास्टिंग से टूटा पहाड़….वाहनों की लंबी कतारें

Ashoka time’s…17 March 

पांवटा साहिब शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग 707 फिर भारी ब्लास्टिंग की वजह से पहाड़ दरक‌ कर टूट गया और भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आकर गिर गया जिस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

बता दे कि सड़क चौड़ी करने का कार्य किया जा रहा है एचईएस इंफ्रा कंपनी नियम कानूनों को ताक पर रखकर इस क्षेत्र में भारी विस्फोट लगाकर चट्टानों को तोड़ने का प्रयास किया।ब्लास्टिंग की वजह से पहाड़ टूटा है और बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है।

ऐसे में आम जनता के हालात का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। टिक्कर गांव के पास पहाड़ दरकने से समूचे शिलाई क्षेत्र की सैकड़ों पंचायतों में आवाजाही ठप हो गई है। दर्जनों बसों सहित सैकड़ों वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं। एंबुलेंस तक निकलने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। कोई भी वैकल्पिक मार्ग ना होने की वजह से लोगों को टूटे हुए हिस्से को जान जोखिम में डालकर पैदल ही पार करना पड़ रहा है।

वहीं, एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार सिंघा ने जानकारी दी कि सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दोपहर बाद तक मार्ग खुलने के आसार हैं। जबकि एचपीएस इंफ्रा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय मिश्रा ने ब्लास्टिंग करने के आरोपों को सिरे से नकार दिया।

बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में नवरात्रि मेले को लेकर तैयारियां शुरू….

खबर का असर….सड़कों पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी…SDM पांवटा ने लिया संज्ञान अधिकारियों को जारी किए नोटिस

38.39 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार.. पूछताछ जारी..

 शहर में पटाखे मारने वाली बाइकों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई

गिरिपार में डर के साए में एक परिवार मकान छोड़ने को मजबूर… प्रशासन से गुहार 

TGT कला, नॉन मैडिकल व मैडिकल के कुल 52 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles