15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

बाला सुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में नवरात्रि मेले को लेकर तैयारियां शुरू….

150 पुलिस कर्मियों व 150 होमगार्ड के जवानों की तैनाती…उपायुक्त

Ashoka time’s…17 March 

सिरमौर स्थित महामाई बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में 22 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मंदिर न्यास की बैठक में नवरात्रि मेले को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ताकि नवरात्र मेले के दौरान माता के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा काला अंब से त्रिलोकपुर तक सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू किया गया है। सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों को दुरुस्त करने के सफाई की जा रही है।

 

उपायुक्त ने कहा कि मेले में 150 पुलिस कर्मियों व 150 होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी। जो चप्पे-चप्पे की सुरक्षा सुनिश्चित बनाएंगे। एनसीसी व एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के वॉलंटियर्स की भी सेवाएं ली जाएंगी। कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत मेला क्षेत्र को चार विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा।

इन 4 सेक्टरों में बांटा जाएगा क्षेत्र प्रथम सेक्टर मंदिर परिसर से बाजार गेट तक, दूसरा सेक्टर मुख्य प्रवेश द्वार से ध्यानुभक्त मंदिर तक। तीसरा सेक्टर ध्यानुभक्त मंदिर से बस अड्डा पार्किग खैरी पुल तक, जबकि बस अड्डा से हिमुडा पार्किंग तक चौथा सेक्टर चिह्नित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेगा। 4 DSP की तैनाती भी इन सेक्टरों में की जाएगी।

खबर का असर….सड़कों पर बह रहा सीवरेज का गंदा पानी…SDM पांवटा ने लिया संज्ञान अधिकारियों को जारी किए नोटिस

38.39 ग्राम चिट्टे सहित युवक गिरफ्तार.. पूछताछ जारी..

 शहर में पटाखे मारने वाली बाइकों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई

गिरिपार में डर के साए में एक परिवार मकान छोड़ने को मजबूर… प्रशासन से गुहार 

बद्दी में लगी भयंकर आग आसमान में छाया काला धूंआ… कई दमकल गाड़ियां मौके पर…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles