13.5 C
New York
Thursday, October 22, 2026

4 वर्ष बाद नेताओं को याद आई जमीनी मुआवजे को लेकर धरने पर बैठे लोगों की… नाथूराम

Ashoka Times…16 april 2025

देहरादून पोंटा चंडीगढ़ नेशनल हाइवे 72 पर पोंटा भुपपुर मे एक महीने से धरने पर बैठे ग्रामीणों की हिम्मत की दाद देते हुए आंदोलन को लिड कर रहे नाथूराम चौहान ने कहा की आखिर 4 साल बाद पोंटा के नेताओं को लोगो की याद आई है।

उन्होंने कहा कि अगर नेता चाहते तो ग्रामीणों को अपनी ही जमीन मकान के मुआवजे के लिए धरने पर नहीं बैठना पड़ता। जब ये लोग एक महीने से गर्मी मे महिला बच्चे बुजुर्ग अपना घर बार छोड़ कर बैठे थे, अच्छा होता यदि जो भाग दौड़ नेता अब कर रहे है वह 4 साल पहले कर लेते, तो आज लोगो को इस तरह परेशान नहीं होना पड़ता। उन्होंने कहा बीते दिनों कुछ गुंडा तत्वों ने धरने पर बैठे लोगों को डराने धमकाने का भी काम किया उन्हें भी ग्रामीण सदैव याद रखेंगे। नाथूराम ने कहा कि जब तक एक एक इंच की एक एक पाई किसानो को नहीं मिल जाती तब तक मे किसानो के साथ कंधे से कंधा मिला कर आंदोलन को और उग्र करता रहूंगा उन्होंने किसानो को भी विश्वास और सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles