14.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

99% पढ़े लिखे हिमाचल में 443 अनपढ़ लोगों को चुना अपना प्रतिनिधि…

99% पढ़े लिखे हिमाचल में 443 अनपढ़ लोगों को चुना अपना प्रतिनिधि..

ASHOKA TIMES…3 जून 2026

हिमाचल प्रदेश में हुए चुनावों में एक बड़ी ही अचंभित कर देने वाली खूबसूरती सामने आई आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के 443 चुने गए प्रतिनिधि अनपढ़ हैं।

लोकतंत्र की बात ही निराली है आज भी 99% पढ़े लिखे हिमाचल प्रदेश में 443 अनपढ़ लोगों को चुनकर प्रतिनिधि के रूप में भेजना किसी अचंभे से कम नहीं है। बता दे कि हिमाचल प्रदेश में तीन चरणों के दौरान 30 हजार से अधिक जनप्रतिनिधि चुने गए । जिसमें प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी, वार्ड सदस्य, जिला परिषद शामिल है। चुनाव परिणामों के बाद जारी आंकड़ों से पता चलता है कि पंचायतों में चुने गए प्रतिनिधियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद विविध है। जहां एक ओर 443 अनपढ़ उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे, वहीं बड़ी संख्या में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारक भी पंचायतों तक पहुंचे हैं।

सबसे बड़ा दबदबा इस बार मैट्रिक पास प्रतिनिधियों का रहा है। कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों में 13,786 जनप्रतिनिधि मैट्रिक पास हैं, जो कुल संख्या का 44.46 प्रतिशत बनते हैं। यानी पंचायतों की नई सरकार में लगभग हर दूसरा प्रतिनिधि दसवीं पास है। आंकड़ों के अनुसार, उच्च माध्यमिक (12वीं) पास 7,176 उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं। यह कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों का 23.14 प्रतिशत है। वहीं 5,749 प्रतिनिधि ऐसे हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम है। इनकी हिस्सेदारी 18.54 प्रतिशत दर्ज की गई है। उच्च शिक्षा प्राप्त प्रतिनिधियों की बात करें तो 2,605 निर्वाचित उम्मीदवार स्नातक हैं, जो कुल का 8.40 प्रतिशत हैं। वहीं 1,251 उम्मीदवार स्नातकोत्तर डिग्रीधारक हैं और उनकी हिस्सेदारी 4.03 प्रतिशत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles