8.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना विकल्प पोर्टल प्रक्रिया की शुरुआत…उपायुक्त

ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना विकल्प पोर्टल प्रक्रिया की शुरुआत…उपायुक्त

Ashoka time’s…2 june 26

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने भारत सरकार के गृह मामले मंत्रालय के जनगणना निदेशालय द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में चलाए जा रहे जनगणना-2027, कार्यक्रम के तहत सिरमौर वासियों से स्वगणना का विकल्प अपनाने का आग्रह किया है। उपायुक्त ने स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना विकल्प अपनाते हुए पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर प्रक्रिया की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि 01 जून से 15 जून, 2026 तक स्वगणना पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर कोई भी व्यक्ति स्वगणना कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वगणना एक विशेष सुविधा है, जो केवल 15 दिनों के लिए ही उपलब्ध रहेगी। इच्छुक व्यक्ति स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण डिजिटल माध्यम से दर्ज कर सकते है।
उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से स्वगणना का विकल्प अपनाकर जनगणना अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर जानकारी दर्ज करने से आगामी सर्वेक्षण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाया जा सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles