
Ashoka time’s…28 April 26
जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। SIU टीम सोलन शहर में गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिए तैनात थी।
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सपरून के पावर हाउस क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में दबिश दी। दबिश के दौरान फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति के कब्जे से 189.82 ग्राम चरस, 154 टैबलेट टैपेंटाडोल (प्रतिबंधित नशीली दवा) तथा ₹26,280 नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 18C के तहत मामला दर्ज किया गया है।

