9 C
New York
Sunday, November 29, 2026

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में दिग्गजों को लग सकता है झटका…

animal image

दस वर्षों से सड़क नाली सीवरेज, से लोग परेशान…

Ashoka Times….28 April 2026

पावटा साहिब में नगर पालिका चुनावी बिगुल बज चुका है शहर के सबसे हॉट सीटों में से एक वार्ड नंबर 9 में इस बार कईं दिग्गज खड़े हो रहे हैं लेकिन स्थानीय लोग इस बार दिग्गजों को झटका दे सकते हैं।

अब तक की जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में मधुकर डोगरी, नवीन शर्मा, स्थानीय युवा शुभम, महिलाओं में सशक्त पहचान रखने वाली बालेश और नया चेहरा राजिंदर चौहान चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। गत दिनों रविवार को राम मंदिर में स्थानीय लोगों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में वार्ड नंबर 9 के तकरीबन सभी लोग मौजूद थे बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार दिग्गजों को झटका दिया जाएगा और वार्ड नंबर 9 के किसी आम व्यक्ति को खड़ा कर अपने विकास की गाथा लिखी जाएगी। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पहले जितने भी वार्ड मेंबर रहे हैं उन सभी को काम से अधिक राजनीति प्यारी रही है,

मुस्लिम वोट बैंक भी दिग्गजों से खफा…

आपको बता दे कि इस बार वार्ड नंबर 9 में मुस्लिम वाटर बैंक भी नए चेहरे को चुन सकते हैं। उनकी समस्या पिछले 10 वर्षों से उनके घर के सामने की सड़क रही है। जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। यही कारण है कि मस्लिम वोटर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

वार्ड नंबर 9 में इंद्रजीत सिंह मीका भी हो सकते हैं चुनावी दौड़ में शामिल।

आपको बता दें कि वार्ड नंबर 9 के लोग इंद्रजीत सिंह मीका को भी समर्थन देने को तैयार है। वही गत दिनों हुई बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने इंद्रजीत सिंह को भी चुनाव लड़ने के लिए समर्थन दिया था।

राजेंद्र चौहान भी मैदान में…

नगर पालिका में ठेकेदार राजेंद्र चौहान बेसिकली बालिकोटि से आते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। वह भी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं नया चेहरा शुभम कश्यप को भी लोग चुनाव में उतरने की बात कह रहे हैं अगर वह चुनाव में उतरते हैं तो नवीन शर्मा और मधुकर डोगरी की बड़ी वोट बैंक खिसक सकती है।

इसके अलावा महिलाओं में अच्छी पकड़ रखने वाली बालेश भी एक ऐसा चेहरा है कि अगर वह चुनावी मैदान में उतरती है तो सीधे-सीधे नवीन शर्मा और मधुकर डोगरी के वोट बैंक को कम कर सकती है।

वहीं वार्ड नंबर 8 के मधुकर डोगरी वार्ड नंबर 9 से किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि मधुकर डोगरी पिछले 25 वर्षों से वार्ड नंबर 10 में जीतते चले आ रहे हैं। उनका जो वार्ड नंबर 9 में वोट बैंक है वह भी इस बार कईं हिस्सों में बंटा हुआ नजर आ रहा है।

क्या है वार्ड नंबर 9 की समस्याएं…

आपको बता दें कि पिछले 10 वर्षों में वार्ड नंबर 9 में जस की तस स्थिति बनी हुई है। अगर बात करें तो कृपाल शील रोड की हालत पिछले 10 वर्षों से जर्जर हालत में है, गुरुद्वारे के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को और रोज चलने वाले आम नागरिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

पिछले 10 वर्षों से सीवरेज की समस्या,

छोटी छोटी गलियों की हालत खराब,

कईं खुली नालियों से समस्याएं,

ड्रेन पाइपों के चेंबर टूटे हुए हैं,

जिनको बीपीएल की सहूलियत मिलनी चाहिए उनको नहीं मिल रही है,

सफाई व्यवस्था की हालत भी राम भरोसे,

सबसे बड़ी समस्या नशा माफिया पर कभी किसी ने भी लगाम लगाने की बात नहीं कही,

वार्ड नंबर 9 में किराए के मकानों में आपराधिक लोगों वैरिफिकेशन के लिए कभी कोई आवाज नहीं उठाई गई, अपराध चरम पर।

कुल मिलाकर पिछले 10 वर्षों में वार्ड विकास का गणित जीरो रहा है। ऐसे में दिग्गजों को स्थानीय लोगों द्वारा नापसंद किए जाने पर उनको झटका लग सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles