Home / News / निर्वाचक नामावली में संशोधन कार्यक्रम…

निर्वाचक नामावली में संशोधन कार्यक्रम…

निर्वाचक नामावली में संशोधन कार्यक्रम…

Ashoka time’s…6 April 26

animal image

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर की 30 नवगठित व नवगठन में शामिल ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली में संशोधन कार्यक्रम हेतु अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना में बताया गया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप 04 अप्रैल 2026 को प्रकाशित किया जा चुका है। दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात संशोधन प्राधिकारी द्वारा इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 17 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2026 है और अपीलीय प्राधिकारी द्वारा इन अपीलों का निपटारा 27 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा।
मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 अप्रैल, 2026 को या उससे पूर्व किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार जिला सिरमौर के सभी खंड विकास अधिकारी तथा नायब तहसीलदार ददाहू को उनके संबंधित क्षेत्रों में दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस प्रक्रिया को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons