Home / News / 271 किशोरियों को लगा गर्भाशय कैंसर खतरे को कम करने वाला टीका…

271 किशोरियों को लगा गर्भाशय कैंसर खतरे को कम करने वाला टीका…

271 किशोरियों को लगा गर्भाशय कैंसर खतरे को कम करने वाला टीका…

परिजनों में नजर आई विश्वास की कमी…CMO ने की ये अपील…

animal image

Ashoka Times…29 March 2026

जिला सिरमौर में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer) की रोकथाम के लिए 14 वर्ष तक की लड़कियों के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी मुफ्त एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया इस दौरान जिला सिरमौर में 271 किशोरियों को यह टीका लगाया गया ।

animal image

स्वास्थ्य केंद्र धगेड़ा में शुरू हुआ मुफ्त एच पी वी टीकाकरण, ददाहू में बीएमओ डॉ. मोनीषा ने अभियान का शुभारंभ‌ किया।

जानकारी देते हुए सीएमओ राकेश प्रताप ने बताया कि जिला सिरमौर में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए अभियान शुरू किया गया है जिसमें 271 किशोरियों को यह टीका लगाया गया है।

पावटा साहिब में भी इस अभियान को चलाया गया है यहां पर बीएमओ डॉक्टर कल भगत और स्मू डॉक्टर सुधीर गुप्ता द्वारा किशोरियों को टीकाकरण अभियान को संचालित किया।

वहीं ददाहू में बीएमओ डॉ. मोनीषा ने बताया 14 से 15वर्ष की बेटियों का सर्वाइकल कैंसर बचाव के लिए अभियान को चलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग निशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

किशोरियों के परिजनों में नजर आया विश्वास का आभाव….

वही आपको बता दे की 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए जो टीकाकरण अभियान को शुरू किया गया है उसमें परिजनों का विश्वास काफी कम नजर आया है। जिसके कारण जिला सिरमौर में ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल में बेहद कम किशोरियों ने इस टीकाकरण अभियान में शामिल होकर टिका लगवाया।

वही इस बारे में जिला सिरमौर के जिला चिकित्सा अधिकारी राकेश प्रताप ने अपील करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है सभी परिजन अपनी किशोरियों को इस टीकाकरण अभियान में शामिल करें और उन्हें सर्वाइकल कैंसर के होने वाले खतरे से बचाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons