8.5 C
New York
Sunday, November 29, 2026

29 अप्रैल को कई जिलों में ओलावृष्टि,आंधी और तेज हवाओं का ओरेंज अलर्ट जारी…

animal image

Ashoka time’s…28 April 26

भीषण गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश में अब मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए कई जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और तेज हवाओं का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

28 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओरेंज अलर्ट रहेगा, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। खासकर निचले और मैदानी इलाकों में लू जैसे हालात बन गए हैं। ऊना में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। आने वाले दिनों में मौसम बदलने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन यह बदलाव किसानों और बागवानों के लिए चिंता का कारण बन सकता है। निचले इलाकों में इस समय गेहूं की कटाई चल रही है और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles