15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

27 व 30 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

Ashoka time’s…26 October 23

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अक्तूबर को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सुबह 10.30 बजे तक व सायं 5 बजे से सांय 5.30 बजे तक दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमीबस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चंगेर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, बजलोग, शिल्ली तथा अश्वनी खड्ड में जल शक्ति विभाग की योजनाएं, रिडिधार, कनाह बजनाल, नडोह, उपायुक्त आवास, बजरोल, कालाघाट, दुग्ध शीतन संयंत्र, मलौण एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन सुबह 10 बजे से सांय 05.30 बजे तक चम्बाघाट चौक, फोरेस्ट कालोनी, बसाल मार्ग, कुल्जा उद्योग, डी.आई.सी कालोनी, करोल विहार, एन.आर.सी.एम, मोक्षधाम, बेर खास, फ्रेन्डज कॉलोनी, बेर गांव, बेर पानी, मेजबान होटल, चंगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कहा कि 27 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक वसंत विहार, अमोलक टावरज, होटल डेस्टिनी, हिन्दुस्तान सैनिटरी, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, सोलन नए बस अड्डे के साथ लगते क्षेत्र एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि 27 अक्तूबर, 2023 को ही दिन में 12.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक सोलन शहर के पावर हाऊस मार्ग, गुरूद्वारा, सुगंधा अपार्टमेंट, जेड.एस.आई, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय और साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 30 अक्तूबर को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक परिहार की बेर, गुगाघाट, गदयाला, पोकन, पकनेटा, कुरयाली, बाडां, लोहारन, लहोग, गारा, धरोट, जीयूण पट्टी, चबियारी, शलुमणा, जीयूला एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति व अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

  9 किलो से अधिक चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार… पूछताछ जारी 

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को होगा-सुमित खिमटा

माता बालासुंदरी गौशाला में 20 नवम्बर को होगा गोपाष्टमी का आयोजन-सुमित खिमटा

मुख्यमंत्री सुक्खू का अचानक स्वास्थ्य खराब…IGMC में उपचाराधीन 

हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो, सहायिका के भरें जाएंगे बारह पद… पढ़िए 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles