15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

माता बालासुंदरी गौशाला में 20 नवम्बर को होगा गोपाष्टमी का आयोजन-सुमित खिमटा

पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न….

Ashoka time’s…26 October 23 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन के समीप माता बालासुंदरी गौशाला में 20 नवम्बर 2023 को गोपाष्टी का आयोजन किया जायेगा। इस दिन परम्परागत ढंग से हवन-यज्ञ का आयोजन भी होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।

उपायुक्त सुमित खिमटा आज गुरूवार को नाहन में पशु क्रुरता निवारण समति (एसपीसीए) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि शहर में आवारा कुत्तों से आम जन को हो रही परेशानी के दृष्टिगत प्रस्तावित ‘‘डॉग शैल्टर’’ के निर्माण समबन्धी कार्य की प्रक्रिया शीघ्र आरम्भ की जाये। उन्होंने नगर परिषद को शहर के समीप स्थित कूडा संयंत्र के पास मुख्य सड़क की ओर के स्थान को शीघ्र कवर करने के लिए कहा ताकि कोई भी पशु कूड़ा-कर्कट तक न पहुंच पाये।

उपायुक्त ने जिला के सभी पशुपालन डिस्पैंसरी में समुचित मात्रा में पशु औषधियों उपलब्धता बनाये रखने के लिए कहा।

सुमित खिमटा ने शहर के समीप की माता बालासुंदरी गौशाला में भारी बारिश के दौरान भवन को हुये नुकसान की मुरम्मत हेतु एस्टीमेट प्रस्तुत करने के लिए कहा ताकि जरूरी मुरम्मत कार्यों को संपन्न किया जा सके।

उप निदेशक पशुपालन डा. नीरू शबनम ने इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुए समिति के कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजन सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मोनिषा अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक रमाकांत के अलावा पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहै।

पशु क्रुरता निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों में आर.पी. बंसल, संजीव शर्मा, सुनील गौड़, सतीश राणा, सचिन गर्ग, गौरव शर्मा आदि सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सुक्खू का अचानक स्वास्थ्य खराब…IGMC में उपचाराधीन 

हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो, सहायिका के भरें जाएंगे बारह पद… पढ़िए 

वन विभाग ने संगड़ाह में अवैध रूप से चल रही फर्नीचर शाप को करवाया बंद….

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप 4 नवम्बर को आयोजित-प्रधानाचार्य 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles