16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

25 वर्षों में नहीं बदली कुंजा मतरालियों पंचायत

25 वर्षों में नहीं बदली कुंजा मतरालियों पंचायत की हालत… बदलाव का समय… फ़िरदौस

Ashoka Times…21 may 2026

पावटा साहिब की कुंजा मंतरालियां से प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही फ़िरदौस खान को स्थानीय लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। पढ़ी लिखी और युवा फ़िरदौस का मानना है कि पिछले 25 वर्षों से पंचायत की स्थिति जस की तस बनी हुई है सड़के और नालियां अब भी बुरी हालत में है।

इस बारे में फ़िरदौस खान जो की कुंजा मंतरालियां से प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही है, ने बताया कि कुंजा मंतरालियां पंचायत में एक दर्जन से अधिक क्रेशर लगे हैं। इंडस्ट्री एरिया भी है लेकिन पिछले 25 वर्षों में पंचायत की सूरत नहीं बदली, पंचायत में आज भी सड़कों की हालात बदहाल है गलियां टूटी हुई है नालियों के बाहर गंदा पानी बह रहा है। पानी की समस्या भी हल नहीं हो पाई है।

पंचायत में चुनाव लड़ रही फिर्दोष खान का कहना है की पंचायत में अब बदलाव की जरूरत है इतनी बड़ी इंडस्ट्री और प्रेशर एरिया होने के बावजूद पंचायत में कभी भी लाखों रुपए CSR के खर्च नहीं किये गये जबकि 25 वर्षों में हर गली हर नाली हर सड़क पक्की की जा सकती थी।

उन्होंने कहा कि पंचायत में अगर लोग उन्हें मौका देते हैं तो इंडस्ट्री और क्रशरों से आने वाला CSR का पैसा हम पंचायत में खर्च करेंगे पंचायत की कोई भी गली सड़क नाली कच्ची नहीं रहेगी पानी की जो समस्याएं हैं उन पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles